-निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की हुई बैठक, जनसंपर्क शुरू करने पर दिया जोर
सनावद। निकाय चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर कांग्रेस की बैठक का आयोजन हुआ। पर्यवेक्षक पूर्व विधायक परसराम डंडीर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करने का आव्हान किया। डंडीर ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की विजय सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता आत्मविश्वास के ससथ आमजन के बीच जाएं। कांग्रेस के जीत सुनिश्चित है।
पूर्व सांसद ताराचंद पटेल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में एकजुट होकर आगे बढऩे का आव्हान किया। विधायक सचिन बिरला ने कहा कि कांग्रेस इस बार अधिक से अधिक युवाओं को अपना पार्षद उम्मीदवार बनाएगी। बिरला ने सुझाव दिया कि चुनाव प्रभार की बागडोर पूर्व नपाध्यक्ष लाली शर्मा के हाथों में सौंपी जानी चाहिए।
सह पर्यवेक्षक शिखा सिंघल ने भी पार्टी की महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए जनसंपर्क आरंभ करें। कांग्रेस नेता नरेंद्र पटेल ने कहा कि यह कार्यकर्ताओं का चुनाव है। इसलिए कार्यकर्ता अभी से अपने वार्डों में जनसंपर्क शुरू करें। कांग्रेस नेत्री आरती पाटील, कांग्रेस नेता लाली शर्मा, गिरधारी सोनी, उम्मेद अली, युवा कांग्रेस नेता दीपक बैसवार, राधेश्याम पाटील ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि यादव और आफताब हिलाल ने किया।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता भागचंद जैन, इंदर बिरला, गजेंद्र पटेल, गौतम विद्यार्थी, दिलीप गुप्ता, प्रांजल भावसार, अनिता जैन, उर्मिला जैन, शोभा जैन, पूर्व पार्षद राजेंद्रसिंह परिहार, सुनील व्यास, तेजेंदरपालसिंह कपूर, मुकेश कौशल, लच्छू पटेल, शुभम शर्मा, राकेश गीते सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। आभार युवा कांग्रेस नेता विवेक विद्यार्थी ने माना।