पत्रकारों की संयुक्त बैठक में बड़वाह नगर के पत्रकारों में एकता के साथ संगठन को मजबूत करने का लिया निर्णय

 

अलग अलग संगठनों को एकजुट कर फिर करेंगे एकता का सूत्रपात


बड़वाह तहसील पत्रकार संघ का रजिस्ट्रेशन की प्रकिया हुई पूर्ण जिले में एकमात्र रजिस्टर्ड तहसील इकाई बना बडवाह तहसील का पत्रकार संघ।




बड़वाह। जिले में  सर्वाधिक सक्रिय पत्रकारिता के लिए  अपनी अलग पहचान रखने वाले बड़वाह शहर पिछले कुछ समय से कतिपय कारणों के चलते पत्रकारों के 2 संगठन में बन चुके थे जिससे एक ओर जहां पत्रकारों की एकता कमजोर हो रही थी वही नई पीढ़ी के पत्रकारों में असमंजस का भाव था।ऐसे में लगातार प्रयास किये जा रहे थे कि अपने अपने अहम को छोड़कर सभी पत्रकार साथी एक जाजम पर आसके और बड़वाह शहर की पत्रकारिता फिर से स्वर्णिम युग मे  लौट सके।



    ऐसे में सभी  वरिस्ठ पत्रकार साथियों के मार्गदर्शन में तहसील पत्रकार संघ बड़वाह के अध्यक्ष  कुलदीप सिंह अरोरा ने  एक बैठक आहूत कर नगर के  सभी पत्रकारों को आमंत्रित किया।

    यह बैठक सोमवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में शाम को 4 बजे आयोजित की गई।जिनमे नगर के   99 प्रतिशत पत्रकारों ने उपस्थिति  होकर एकता के प्रयासों को मजबूती प्रदान की।

    बैठक का संचालन कर रहे  जिला पत्रकार संघ के महासचिव नवरत्न जैन ने बैठक की शुरुआत कर सभी उपस्थित पत्रकार  साथियों की उपस्थिति पर  स्वागत करते हुए सभी आपसी मतभेदों को भुलाकर एकता की नई मिशाल पेश करने का आग्रह किया।

   कार्यक्रम में उपस्थित  वरिस्ठ पत्रकार  ओमप्रकाश किवे, प्रदीप सेठिया, नरेन्द्र शाह,  जितेंद्र सुराणा, , प्रवीण शर्मा, कैलाश सोनी,  डॉक्टर एन एस सोलंकी ,बद्री अवस्थी बलवाड़ा ने  सभी पत्रकारों को एकता की शक्ति का महत्व समझ कर  अपने अहम को दूर रख एक ही संगठन के रूप में संगठित होने का आग्रह किया वही युवा पत्रकारों में  विकास पवार,श्री अमित जोशी, अंतिम केवट, प्रतीक जैन राजा,भूपेंद्र सेन, हेमंत जायसवाल, आदि ने कहा कि वरिस्ठ जनों से अनुरोध है कि वे युवा पत्रकारों को पूरी तरह साथ लेकर मार्गदर्शन दे जिससे उन्हें भी पत्रकारिता के क्षेत्र में पूरी तरह मजबूती से स्थापित किया जा सके।

इसी दौरान पत्रकार  साथियों को  जिला पत्रकार संघ महासचिव नवरत्न जैन  ने तहसील पत्रकार संघ का रजिस्ट्रेशन  का कार्य पूरा होने की  शुभ सूचना दी। जिसे  सुनकर सभी साथियों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।

पत्रकार साथियों को  वरिस्ठ पत्रकार श्री जगदीश चंद्र विद्यार्थी एवं  बृजेन्द्र जोशी का भी  मार्गदर्शन मिला साथ ही एकता के प्रयासों को सराहा गया।
बैठक में  प्रेस क्लब अध्यक्ष कमल वासुरे,नीरज सेठिया, मोनू भाटिया,संजय उपाध्याय,पीयूष शर्मा,अंकुश कर्मा, दिनेश जायसवाल, सागर जाट,लखन परिहार, सुनील परिहार,,सतीश अमोरा, अर्पित कीबे,मयंक शर्मा,मुकेश शर्मा, , सोनू नायक ,विशाल वर्मा सन्नी, आनंद राठोड़ सहित नगर के सभी पत्रकार मोजूद थे।

कार्यक्रम के अंत मे तहसील पत्रकार संघ अध्यक्ष  कुलदीपसिंह अरोरा  ने सभी पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त किया।